Molitics Impact Ejaaj Khan Arrested in Mumbai

खबर का असर : एजाज को जाना पड़ा जेल, पायल व ऋषि वेकरिया की हुई जीत !

एजाज खान का एक वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी नेता ऋषि वेकरिया ने Molitics से बातचीत के दौरान ऐलान किया था कि अगर प्रशासन ने कोई कार्यवाही नहीं कि तो अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के मुखिया प्रवीण तोगड़िया और रुषि वेकरिया के नेतृत्व में CID क्राइम ब्रांच गांधीनगर के दफ्तर का घेराव किया करेगा. ऋषि वेकरिया ही वो शख्स हैं जिन्होंने पायल रोहतगी के समर्थन में एजाज खान के खिलाफ हल्ला बोला और एजाज को 2 दिन में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को चेतवानी दी थी.

हिंदूवादी नेता रुषि वेकारिया ने एजाज खान पर कि कार्यवाही की मांग !


          मामला संज्ञान में आने के बाद हमने ऋषि वेकरिया से सम्पर्क साधा और इस मुद्दे पर हम निरंतर अपडेट दे रहे थे. बता दें आपको कि बीते दिनों एजाज खान ने सुर्खियां बटोरने के लिए एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चूंकि पायल रोहतगी पर एक वीडियो के ज़रिए निशाना साधा था। उसके बाद पायल रोहतगी ने एजाज खान के खिलाफ मोर्चा खोला दिया था. जिसके बाद ऋषि वेकरिया जैसे बड़े नेता पायल के समर्थन में आ गए थे. बढ़ते दबाव को देखते हुए गुरुवार दोपहर में एजाज खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एजाज कि गिरफ्तारी के बाद ही लेंगे चैन कि सांस : रुषि वेकारिया

एक्टर एजाज खान को मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। एजाज की Tik Tok मामले में गिरफ्तारी हुई है। बता दें कि हाल ही में टिकटॉक 07 ग्रुप ने तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में विवादित वीडियो बनाया था जिसके समर्थन में एजाज उतर आए थे और आरोपियों का समर्थन किया था। इतना ही नहीं जिस फैजू नाम के शख्स के खिलाफ साइबर सेल का मामला दर्ज था उसके साथ वीडियो बनाकर पायल रोहतगी का मजाक भी उड़ाया था।

एजाज खान का यह भी कहना था कि टिक टॉक ने जो बैन लगाया है उसे हटा दें। एजाज को अभी भी यही लग रहा है कि फैजू और उनकी टीम ने कोई गलत काम नहीं किया। उन्होंने सिर्फ अपना कॉन्टेंट डाला और लोगों ने उनके मुसलमान होने पर इस तरह से बवाल किया कि देश के लिए यह वीडियो भड़काऊ है।

यह पहली बार नहीं है जब एजाज खान पर ऐसी कार्यवाही हुई है. कहा जाता है की एजाज खान भद्दी टिप्पणीयों के सहारे सुर्खियां बटोरने में माहिर हैं और वो ऐसे कृत्य निरंतर करते रहते हैं. लेकिन इस बार उनको यह टिप्पणी महंगी पड़ी.

source link: https://www.molitics.in/article/577/molitics-impact-ejaaj-khan-arrested-in-mumbai

Leave a comment