Gujarat की चोरी छिपाने के लिए Modi Speech | BJP Minister का चुनाव रद्द | Lockdown 4.0

12 मई, रात 8 बजे Modi Speech क्यों हुआ? जवाब – Gujarat की चोरी छिपाने के लिए Modi Speech. BJP Minister का चुनाव रद्द क्यों किया गया? Why High court cancelled election of BJP Minister, Bhupendra Singh Chudasma? 1. लॉकडाउन कब खत्म होगा? ( lockdown kab khatam hoga) 2. सैलरीज़ काटे जाने का खेल कब बंद होगा? (salary cut) (lockdown me salary milega ki nhi) 3. नौकरी रहेगी या जाएगी? (naukri ka kya hoga) 4. गरीब/मज़दूर कब तक रास्तों में मरते रहेंगे? (migrant workers ka pain) इन सवालों को दबाने के लिए Modi Address to the nation during lockdown का आयोजन हुआ।

Democracy does not die today, the corpse has suffered a few more

लोकतंत्र आज नहीं मरी, लाश को कुछ लात और पड़े हैं

महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस द्वारा सीएम पद का शपथ लेने के साथ ही लोकतंत्र की हत्या के संदेश सोशल मीडिया पर तैरने लगे। असंवैधानिक, अलोकतांत्रिक और न जाने क्या-क्या विशेषण इस घटना को दिए जा रहे हैं।

लोकतंत्र की हत्या हुई कब?
लोकतंत्र की हत्या हुई। ये ख़बर अब आम हो गई है। इसलिए इस ख़बर के अन्य पहलुओं पर भी ध्यान देना ज़रूरी हो गया है। ख़बर सुनते ही मन में आना चाहिए कि हत्या हुई तो हुई पर हुई कब?

अब जब सवाल उठ ही गया तो अंदर तक गोता लगाना चाहिए। और अंदर तक गोता लगाने पर पता चलेगा कि लोकतंत्र की हत्या बहुत पहले ही हो चुकी थी। ये तो बर्फ़ के बीच रखी लोकतंत्र की लाश है जिसे देख-देख हम ख़ुश होते रहते हैं। 

कैसे हुई लोकतंत्र की हत्या?
जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी, बिहर में राजद और जेडीयू, उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा – क्या ये गठबंधन ज़िंदा लोकतंत्र में स्वीकार्य होते? एक राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में तोड़ देने पर विपक्ष की लगभग चुप्पी क्या ज़िंदा लोकतंत्र में स्वीकार्य होता। लाखों युवाओं की बेरोज़गारी, अर्थव्यवस्था की भयंकर हालत,  माइनॉरिटीज और दलितों के उपर लगातार बढ़ रहे हमलों पर विपक्ष का मौन क्या ज़िंदा लोकतंत्र का सूचक है? 

महाराष्ट्र में सबने मारे मृत लोकतंत्र को लात
ख़ैर, महाराष्ट्र पर लौटते हैं। शुक्रवार रात तक लगभग तय हो चुका था कि बेटे को सीएम बनाने की ज़िद पर अड़े उद्धव कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर खुद उस कुर्सी पर बैठ जाएंगे। लेकिन शनिवार सुबह नींद खुली तो ANI के ट्वीट ने बताया कि अजीत पवार के डिप्टी सीएम बनने के अलावा बाकी सब ख़बरें ग़लत निकली। देवेंद्र फडणवीस ने अजीत पवार के समर्थन से महाराष्ट्र की सत्ता फिर जीत ली।

रात में कुछ ऐसा हुआ कि तमाम बिस्तर इधर-उधर हो गए। कुछ ऐसा हुआ कि ट्विटर और फेसबुक पर लोकतंत्र की हत्या का ख़्याल रक़्स करने लगा। लेकिन इन सभी ख़्यालियों को सोचना चाहिए कि हत्या रोज़ हो रही है। हत्यारे बदल रहे हैं। BJP और शिवसेना का सरकार न बनाना, कांग्रेस और NCP का शिवसेना को समर्थन देने की बात ये सब मरी हुई लोकतंत्र को मारे गए लात ही थे।

इस बात पर बहस हो सकती है कि लोकतंत्र को ज्यादा बुरी तरह किसने मारा पर एक बात अकाट्य है कि मार सब रहे हैं। जब-जब एक जनप्रतिनिधि जन सरोकारों से मुंह मोड़ता है या जनभावनाओं को ठेंगा दिखाता है, तब-तब मरी हुई लोकतंत्र की एक और मौत की शुरुआत हो जाती है। जनता जब ऐसे प्रतिनिधियों से सवाल पूछने की जगह उन्हें पूजने लगती है- तब ये मौत मुक़म्मल हो जाती है।

 source: https://www.molitics.in/article/608/bjp-ncp-forms-government-in-maharastra

80,000 employees of BSNL apply for voluntary retirement

Nearly one lakh BSNL employees are eligible for the Voluntary Retirement Scheme (VRS) out of its total staff strength of about 1.50 lakh. BSNL has pegged its internal target for VRS at 80,000 employees, and the effective date of voluntary retirement under the present scheme is January 31, 2020.

source link: https://www.molitics.in/news/137120/80-000-employees-of-BSNL-apply-for-voluntary-retirement- 

What was the real reason for JNU movement?

JNU प्रशासन के द्वारा बढ़ाई गई फीस को लेकर JNU Students आंदोलन कर रहे हैं। फैसला वापिस लेने का बयान तो आया है लेकिन आंदोलन अब बी जारी है पूर्ववर्ती व्यवस्था के लिए।

https://www.molitics.in/news/136911/JNU-Protest-main-reason-Molitics-News

Ram Mandir – Hindu-Muslims of Delhi face to face

Ram Mandir पर Supreme Court का Verdict बहुप्रतीक्षित है। राम मंदिर भारतीय राजनीति में एक मुख्य विवाद के रूप में काबिज रहा है। Delhi के Hindu और Muslims का इस मुद्दे पर क्या कहना है, हमारी टीम ने पड़ताल की।

source: https://www.molitics.in/news/136246/ram-temple-uttarpradesh

India’s Third Gender: The Hijra Community

हमारा समाज जो मर्द और औरत से बना है, उसमे एक तीसरा वर्ग भी है जिसे हम किन्नर के नाम से जानते है। इनकी दिल की आवाज़ कोई नहीं सुनता है क्योंकि समाज और परिवार इन्हें कलंक समझता है। Molitics की टीम ने इनसे बात की और जाना कि ये कैसे समाज के भेदभाव से लड़कर आगे बढ़ते है।

source link: https://www.molitics.in/news/135990/Indias-Third-Gender-The-Hijra-Community

Has the Uttar Pradesh government failed to recognize the talent of the players?

भारत को खेल में पदक दिलवाने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश में आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी के चलते खेल से कदम पीछे लेने पर मजबूर हैं। 

Molitics की टीम ने बात करी ऐसी ही दो बहनों दीक्षा और मनीषा से जिन्होंने Powerlifting में भारत को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक दिलवाये है। लेकिन आज अपनी परेशानियों और कर्ज़े के चलते न तो वह कॉमनवेल्थ गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व कर पाए और आने वाले समय में उन्हें कहीं से कोई उम्मीद भी नज़र नहीं आ रही है।

source: https://www.molitics.in/news/134530/Has-the-Uttar-Pradesh-government-failed-to-recognize-the-talent-of-the-players-

SPA wants to shine politics by making workers ladder Swati Maliwal Raid on Spa Centers

पिछले कुछ दिनों से स्वाति मालीवाल और दिल्ली के स्पा सेंटर्स काफ़ी चर्चे में हैं। कारण है DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के द्वारा लगातार स्पा सेंटर्स पर मारा जा रहा रेड और सोशल मीडिया पर जमकर किया जा रहा प्रचार। दिल्ली के स्पा सेंटर्स में काम कर रही लड़कियों को सीढ़ी बनाकर छवि निर्माण की कोशिशों में जुटी स्वाति मालीवाल के इस एक्शन ने हज़ारों महिलाओं को लाचार और बेबस कर दिया है। दिल्ली में लगभग 10 हज़ार वैध और अवैध स्पा हैं। इनमें 50 हज़ार से अधिक लड़कियाँ और लगभग 20 हज़ार लड़के काम करते हैं।स्पा सेंटर्स के बंद होने का मतलब हज़ारों लोगों के रोज़गार पर सीधा सीधा हमला होगा।

source:https://www.molitics.in/news/132515/SPA-wants-to-shine-politics-by-making-workers-ladder-Swati-Maliwal-Raid-on-Spa-Centers

Motor Vehicle Amendment Act 2019

केंद्र सरकार द्वारा 1 सितंबर को लागू नए मोटर वाहन अधिनियम संशोधन 2019 पर सार्वजनिक राय। कार्यान्वयन के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने 3900 चालान जारी किए। उसी पर जनता की राय सुनें।

source: https://www.molitics.in/news/132054/People-reaction-of-gurgram-on-motor-Vehicle-act-2019

Cats Employees are demanding money for their rights but CM Arvind Kejriwal has also failed to give it

चुनाव से पहले तो केजरीवाल ने वादा किया था कि ठेकेदारी प्रथा खत्म होगी। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि अब अरविंद केजरीवाल कैट्‍स एम्बुलेंस को भ्रष्टाचार आरोपी ठेकेदार को देने के लिए क्यों अड़े हैं? अभी जिस नई कंपनी को ठेका दिया गया है वो कई राज्यों में ब्लैक लिस्टेड है।

source: https://www.molitics.in/news/130867/Cats-Employees-are-demanding-money-for-their-rights-but-CM-Arvind-Kejriwal-has-also-failed-to-give-it.